जानलेवा हमला प्रकरण में तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा 02 आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा जा चुका है जेल योगेश कुमार और साथियों पर हमला कर कार को भी किया था क्षतिग्रस्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | कोतवाली रूडकी पर वादी मुकदमा उमेश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी शंकरपुरी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर बाबत घटना अभियुक्तगण के द्वारा एक राय होकर लोहे की रोड व लाठी डण्डो से लेस होकर वादी के भाई का सडक पर रास्ता रोक कर वादी के बाई योगेश कुमार व साथियों के साथ मारपीट करना व वादी के भाई की गाडी को तोडफोड कर नुकसान करना के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था । अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलौर नहरपुल से नहर पटरी मार्ग पर पुरकाजी की ओर प्लाई ओवर के पास से वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े में आए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पकड़ा गया आरोपित-
अंकित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *