अर्धवार्षिक निरीक्षण करने थाना श्यामपुर पहुंचे एसपी सिटी व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, सुधार के लिए मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | एसपी सिटी पंकज गैरोला द्वारा थाना श्यामपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सेरिमोनियल गार्द द्वारा दी गई सलामी के पश्चात शुरु हुए अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर, बैरिक, मैस मालखाना और सीसीटीएनएस कार्यालय/थाना कार्यालय/मालखाना/डाक कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से मुआयना किया गया । इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष व अन्य मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना कर्मचारियों को अस्लाह/हथियारों का अभ्यास कराकर हेड मोहर्रिर को माह में कम से कम दो बार सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शस्त्रो का नियमित अभ्यास कराए जाने व मालखाना मोहर्रिर को पुराने और अनुपयोगी मालो का उचित और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए । थाना अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण कर प्रधान लेखक एवं थाना कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत ऑनलाईन पोर्टल / एप्प पर सूचनाओं अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात थाना श्यामपुर पर मौजूद समस्त उ0नि0/कार्मिकों के पारिवारिक व विभागीय समस्याओं को सम्मेलन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *