लक्सर पुलिस द्वारा अवैध चाकु के साथ 01 संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था संदिग्ध |

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों कों सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया है । संदिग्ध व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे । संदिग्ध के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता आरोपित –
हसीन पुत्र ताहिर निवासी ग्राम लण्ढौरा कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
मु0अ0स0- 1225/24

बरामदगी-
01 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *