लड़ झगड़ कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 02 व्यक्ति चढ़े हरिद्वार पुलिस के हत्थे |

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने सदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वो पर सतर्क दृष्टी रखने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर लड़ झगड़कर /हंगामा कर लोक शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 02 व्यक्तियों को लक्सर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपितों के विरुद्व 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
 नाम पता आरोपित-
1. विनय पुत्र ब्रहम सिंह निवासी गोविन्दपुरम थाना कवि नगर गजीयाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 39 वर्ष, हाल निवासी- कश्यप कालोनी झीवरहेडी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार
2. अशोक पुत्र धूम सिह निवासी मोदीनगर भोजपुर गाजीयाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- कश्यप कालोनी झीवरहेडी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *