
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने अवैध रुप से शराब बेचकर मुनाफा कमा रहे 03 धंधेबाजों को अवैध देशी शराब (कुल 105 पव्वे) के साथ अलग-अलग स्थानो से दबोचा। सभी आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आरोपित का विवरण-
1- जय कुमार पुत्र राजू शर्मा निवासी खस्ता बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार।
2- नीशू शर्मा उर्फ बिजली पुत्र स्व0 देवेन्द्र निवासी जयराम आश्रम न0 1 के सामने जय मां गंगे भोजनालय खडखडी हरिद्वार।
3- सौरभ पांडे पुत्र स्व0 रामबाबु पांडे निवासी निकुज वन के पास परिक्रमा वृदावन मथुरा उ0प्र0















Leave a Reply