हरिद्वार पुलिस द्वारा शान्ति भंग करने वाले आरोपी के विरुद्ध की कार्रवाई लडाई झगडा कर, कर रहा था माहौल खराब |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पुलिस को लेबर कालोनी सेक्टर-2 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर में झगडे की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति चीनू पुत्र मनोज निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL रानीपुर हरिद्वार नशे में एक राजू नामक व्यक्ति के साथ आरोप प्रत्यारोप लगाकर लडाई झगडा एवं मारपीट पर उतारू था । पुलिस टीम ने मौके पर उक्त व्यक्ति चीनू को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा । जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति चीनू उपरोक्त के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 के तहत कार्रवाई की गई ।

नाम पता आरोपी
1- चीनू पुत्र मनोज निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL रानीपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *