100 पैकेट देशी शराब किन्नू व माल्टा के साथ 02 तस्कर दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | सिडकुल पुलिस द्वारा 100 पैकेट देशी शराब किन्नू व माल्टा मार्का के साथ तस्कर मुकेश उर्फ सुरेश व नरेश कुमार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 542/25 व 543/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आरोपित को आज ही न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

विवरण आरोपित-
1. मुकेश उर्फ सुरेश पुत्र सागर पाल निवासी सहसपुर बिल्सी जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश हाल पता गढ़मीरपुर रानीपुर जनपद हरिद्वार
2. नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह निवासी रावली महदूद सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

बरामदगी-
कुल 100 पैकेट देशी शराब मार्का माल्टा व किन्नू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *