रानीपुर पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति को दबोचा नशे की हालत में किरायेदारों से कर रहा था झगड़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पुलिस को शिवलोक कॉलोनी, टिबड़ी क्षेत्र में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया । जांच के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति राजेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद, निवासी वार्टर वर्क्स कॉलोनी टिबड़ी थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 53 वर्ष) नशे की हालत में अपने किरायेदार नरेश व उसके परिवार से झगड़ा कर रहा था तथा लगातार आरोप-प्रत्यारोप व मारपीट की स्थिति उत्पन्न कर रहा था । पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद राजेश कुमार को बार-बार समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह नहीं माना और उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं हुड़दंग करने लगा । शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा राजेश कुमार उपरोक्त को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
राजेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद, निवासी वार्टर वर्क्स कॉलोनी, टिबड़ी, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 53 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *