नाबालिग के अपहरणकर्ता को धर दबोचा, नाबालिग सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वादी निवासी ग्राम गढ थाना रानीपुर जिला हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष का शाम को घर से लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 425/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । एसएसपी हरिद्वार द्वारा महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु निर्देशित क्रम में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन कर प्रकाश में आये आरोपी को बहादराबाद काली मन्दिर से धनौरी मार्ग से दबोचकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-

1- साहिब पुत्र गुलजार निवासी ग्राम गढ न01 थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *