
रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आप रात की रोकथाम हेतु गश्त पर थी । गश्त के दौरान पुलिस टीम जब नेहरू स्टेडियम के पास पहुँची, तो वहाँ एक व्यक्ति आस मोहम्मद पुत्र गुलजार निवासी नवाबगंज किला, थाना दाल मंडी, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) राह चलते लोगों पर झगड़ा-फसाद करता पाया गया । पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह और अधिक उत्तेजित होकर अशांति फैलाने लगा। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए उसे धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए मौके से हिरासत में लिया गया । व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता व्यक्ति
1. आस मोहम्मद पुत्र गुलजार निवासी नवाबगंज किला, थाना दाल मंडी पुल, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
आयु – 21 वर्ष















Leave a Reply