हरिद्वार पुलिस की जारी संघन चैकिगं अभियान के दौरान दो आरोपी आये हिरासत में दो संदिग्ध से एक पिस्टल मय 06 जिंदा कारतूस व एक अदद चाकू व मोटरसाइकिल बरामद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा दीपावली के त्यौहार की दृष्टिगत बॉर्डर इलाकों, लिंक मार्गो, तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर दिन रात चेकिंग किए जाने के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीमो का गठन किया गया तथा अलग-अलग स्थान नहरी पटरी बार्डर पर चैकिंग हेतु लगाये गये | प्रत्येक संदिग्ध की भली भांति तलाशी लेकर चैकिंग की जा रही थी नहर पटरी मे चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल होण्डा साईन बिना नम्बर सन्दिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पर उनके कब्जे से निम्न विवरण के अनुसार एक पिस्टल 6 जिंदा कारतूस एक चाकू बरामद हुआ । जिनके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गहन पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही अमल मे ली जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1-अल्तमश पुत्र इरफान अंसारी निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।
2- दिलशाद पुत्र वाहिद निवासी उपरोक्त।

बरामद माल
1- एक पिस्टल 32 बोर मय 06 जिंदा कारतूस (दिलशाद से बरामद)
2- एक चाकू नाजायज (अल्तमश से बरामद)
3- मोटरसाइकिल होंडा साईन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *