10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा नशा तस्कर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

थाना खानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर खानपुर क्षेत्र के धर्मपुर तिराहा राजपुर से 01 शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना खानपुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
जगदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी ग्राम राजपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार उम्र-25 वर्ष

बरामदगी
10 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *