प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड आपराधिक गतिविधियो से दूर रहने की दी चेतावनी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली रानीपुर | आज कोतवाली रानीपुर पर प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम हेतु रानीपुर क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरो की परेड करायी गयी, जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत कुल 11 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुये । प्रभारी निरीक्षक रानीपुर द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरो की वर्तमान गतिविधियाँ, किये जाने वाले कार्य की जानकारी कर सभी हिस्ट्रीशीटरो को भविष्य में आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त न होने की हिदायत दी गयी, इसके अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटरो को प्रत्येक सप्ताह में अपनी गतिविधियो की जानकारी बीट अधिकारी/कर्मचारी को देने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *