बाइक से नशा तस्करी करते नशा तस्कर दबोचा 12.40 ग्राम स्मैक व डिजिटल तराजू बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

थाना पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा दौराने रात्रि चैकिंग में एक नशा तस्कर को 12.40 ग्राम अवैध स्मैक, तराजू इलेक्ट्रोनिक व पल्सर मो0सा0 के साथ पथरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना पथरी पर 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 581/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त –
वसीम पुत्र रहीश निवासी क़स्बा कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष

विवरण बरामदगी-
(1) 12.40ग्राम अवैध स्मैक
(2) एक अदद इलेक्ट्रोनिक तराजू
(3) तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *