ज्वालापुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिये को रंगे हाथों दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्मैक, चरस, गांजा पीने/बेचने एवं सट्टा-खाईबाड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में व्यक्ति नकुल पुत्र कलुआ, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोचा । कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता तथा ₹1440 नगद बरामद हुए । व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 605/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपित
नकुल पुत्र कलुआ निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1. सट्टा पर्ची
2. पैन
3. डायरी
4. नगद ₹1440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *