
रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र के घिस्सोपुरा तिराहे से मोहित नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
मोहित पुत्र प्रदीप निवासी धारीवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
580/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर
















Leave a Reply