टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी व परिवहन की रोकथाम हेतु रात्रि में थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा बंदा पुल के पास मुनि की रेती से चंद्रपाल सिंह नेगी पुत्र पदम सिंह निवासी राजीव ग्राम ढाल वाला जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 33 वर्ष के कब्जे से 70 टेट्रा पाउच अवैध देशी शराब मसालेदार समय 20:05 बजे बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 131/24 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
बरामदगी का विवरण
70 टेट्रा पाउच देशी मसालेदार शराब।
नाम पता अभियुक्त
चंद्रपाल सिंह नेगी पुत्र श्री पदम सिंह निवासी राजीव ग्राम ढाल वाला जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 33 वर्ष)
















Leave a Reply