55 पव्वे विस्की के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा  एक नफर अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम कोटी खास जाखनीधार थाना नई टिहरी जिला टिहरी गढ़वाल के पास से 55 पव्वे व्हिस्की officer choice शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिस सम्बन्ध में कोतवाली नई टिहरी जनपद टिहरी गढवाल पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त पीपलड़ाली वाइन शॉप से शराब खरीदकर जाखनीधार क्षेत्र मे महंगे दामों मे बेचता है।अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त का नाम

– ज्ञान सिंह पुत्र तारा सिंह, नि . कोटी खास, जखनीधार, कोतवाली नई टिहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *