लक्सर पुलिस द्वारा अपराध में वाछिंत चल रहे अभियुक्त को धर दबोचा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियोगों में वांछित/ अभियुक्तगणों की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । वाछिंत अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 दीपक चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लक्सर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 681/25 धारा 115(2),190/191(2/ 191(3)/333/351/ 352/118(2)/117(2) बीएनएस में वांछित चल रहे खेडी खूर्द निवासी अभियुक्त शुभम को गिरफ्तार किया गया ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 -681/25

धारा – 115(2),190/191(2/ 191(3)/333/351/352/118(2)/117(2) बीएनएस

गिरफ्तार अभियुक्त
शुभम पुत्र सरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र निवासी खेडी खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *