त्यौहारो के सीजन के दृष्टिगत बिना नंबर प्लेट के वाहनों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस के द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली मंगलौर | वर्तमान समय मे जनपद मे त्यौहारो का सीजन चल रहा है जिसके दृष्टिगत बाजारो/सडको पर काफी भीड हो रही है। उक्त भीड का फायद उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर वाहनो को बिना लाईसेंस ,बिना कागजात,बिना नम्बर प्लेट के रश ड्राईव कर चलाने की शिकायत मिल रही है । अतः उच्चाधिकारी गणो के आदेश –निर्देश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु क़स्बा मंगलौर क्षेत्र में एक चैकिंग अभियान चलाया गया । उक्त अभियान मे करीब एक दर्जन से ज्यादा बिना नम्बर प्लेट की गाडियो को सीज किया व करीब 24 वाहनो को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क मे चालान किये गये तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर नम्बर प्लेट लगवायी गयी। सभी को अपने वाहनो पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनो को चलाने की हिदायत दी गई। उक्त अभियान आगे मे जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *