
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | अपराधों की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नियमित रूप से चैकिंग करने के निर्देश दिए गए । इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुल्तानपुर निवासी मोहित कुमार को लक्सर क्षेत्र से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा । पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नकदी 1,520/- रुपये, सट्टा पर्ची, और गत्ता मय पेन बरामद किए गए । व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0स0- 958/25 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
मोहित कुमार पुत्र नानू सिंह, उम्र 26 वर्ष निवासी रविदास मंदिर, सुल्तानपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी:
1. नकदी-1,520/- रुपये
2. सट्टा पर्ची एवं गत्ता मय पेन













Leave a Reply