
रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने हेतु आदेशित किया है आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा प्रतिदिन चैकिंग टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानो पर चैकिंग हेतु भेजा जाता है तथा स्थान बदलकर चैकिंग किए जाने की हिदायत दी जाती है । रात्रि को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर हिरासत में लिया गया । जिसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर आयुद्ध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया इसके अलावा आरोपी द्वारा पूछताछ मे अपने अन्य साथियो 1- पीयूष उर्फ बॉबी पुत्र अनुप सिंह 2- शुभम पुत्र सोमपाल निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार आदि के साथ मिलकर गिरोह बनाकर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत किसानो के खेतो मे लगे ट्यूवैलो से मोटर, स्टार्टर आदि चोरी करना बताया तथा चुराये गये सामान को संजय कबाडी को बेचना बताया । आरोपी के गिरोह के तीन सदस्य पीयूष उर्फ बॉबी, शुभम व संजय कबाडी को मंगलौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोराई गई मोटर, स्टार्टर सहित अन्य सामान बरामद कर जेल भेजा गया। अन्य विधिक कार्यवाही जारी ।
नाम पता आरोपी
गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर













Leave a Reply