श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पाउच देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | नियमित गश्त एवं चैकिंग के दौरान झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र, चण्डीघाट (चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत) में शराब बेचते हुए एक महिला को हिरासत में लिया । महिला के कब्जे से 40 टेट्रा पाउच (अंगूर मार्का) देशी शराब बरामद की गई । इस संबंध में थाना श्यामपुर पर महिला के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपिता
महिला पत्नी निवासी चण्डीघाट थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
40 टेट्रा पाउच देशी शराब (अंगूर मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *