
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रुड़की पुलिस, सीपीयू टीम एवं यातायात पुलिस गंगनहर द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, प्रेशर हॉर्न लगाने एवं तेज रफ्तार में चलने वाले दुपहिया वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई । चेकिंग के दौरान कुल 202 वाहनों के चालान किए गए तथा 47 वाहनों को सीज किया गया । अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की मनीष उपाध्याय एवं यातायात निरीक्षक संदीप नेगी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया ।













Leave a Reply