टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में थाना दिवस आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को
सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इस क्रम में थाना चंबा पुलिस द्वारा थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में किया गया । थाना दिवस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पंचायत प्रतिनिधि, सभासद एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
शिकायतों का निस्तारण ।
थाना दिवस के दौरान प्राप्त हुई कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।
साइबर अपराध पर जनजागरूकता ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को चंबा पुलिस द्वारा डिजिटल अपराधों जैसे –
डिजिटल अरेस्ट,
फर्जी वीडियो कॉलिंग,
फ़िशिंग,
ऑनलाइन ठगी आदि से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर अपराध होता है तो तत्काल टोल-फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करें, जिससे पीड़ित को शीघ्र राहत मिल सके।
थाना दिवस कार्यक्रम में चंबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे क्षेत्र में घटित होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा अपराधों की रोकथाम में सहयोग प्रदान करें ।
















Leave a Reply