टिहरी | आज गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ-साथ विजय दशमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ SSP टिहरी
द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी दोनों महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर SSP ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के नारे की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया । उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लिया गया । विजय दशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया और समाज में भाईचारा, सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना पर बल दिया गया । इस अवसर पर थाना क्षेत्रों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया । अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने में योगदान देंगे । जे0 आर0 जोशी, Addl. SP जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा पुलिस कार्यालय नई टिहरी में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके अलावा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में एवं CFO द्वारा फायर सर्विस में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। एवं उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए कार्मिकों को प्रेरित किया गया ।
आज गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ-साथ विजय दशमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया ।
















Leave a Reply