टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के छात्र-छात्राओं एवं गुरु जनों को नए आपराधिक कानूनों ,नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी दी गई ।
दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, zig zag mcycle चलाने ,नाबालिक द्वारा वाहन न चलाना , हेलमेट का प्रयोग आदि की कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया।
मौजूद सभी छात्र छात्रों को बताया गया कि अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़े।सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग अपनी सिलेबस की पढ़ाई संबंधी जानकारी करने में करें, ध्यान रहे ,सोशल मीडिया का प्रयोग सृजनात्मक और सकारात्मक दिशा में ही करें।
किसी भी अवेध पोस्ट पर कमेंट करने से बचें , उसे शेयर भी न करें,,किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आए।
बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर और 112 पर कॉल करने एवं अपने परिजनों को इस संबंध में अवगत करायें। पुलिस आपकी सहायता के लिए है, पुलिस द्वारा बताए नियमों , कानूनों का पूर्णरूपेण पालन करें, और देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने।
जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200-250 छात्र-छात्राओं एवं 8-10 शिक्षक,शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
















Leave a Reply