टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी व परिवहन की रोकथाम हेतु थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा माचिस फैक्ट्री के निकट, मुनि की रेती से शिशुपाल पुत्र रामआसरे निवासी मानूचक सूर्यगढ़ जिला लखीसराय बिहार हाल पता पंचायती गौशाला 14 बीघा थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की समय 1445 बजे बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 130/24 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है ।
बरामदगी का विवरण
68 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवल व्हिस्की।
नाम पता अभियुक्त
शिशुपाल पुत्र रामआसरे निवासी मानू चक, सूर्यगढ़, जिला लखीसराय बिहार हाल पता पंचायती गौशाला 14 बीघा, थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी उम्र 23 वर्ष
















Leave a Reply