वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ आयोजित की बॉर्डर मीटिंग उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश पुलिस ने साझा किए आपसी समन्वय व सुरक्षा के उपाय |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा की अध्यक्षता में थाना झबरेड़ा पर बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया । इस बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य के सीमावर्ती थाना देवबंद की चौकी दुगचाड़ा प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत भारती तथा चौकी खेड़ा मुगल प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र भाटी सम्मिलित हुए । बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के मध्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने, अपराधियों व आपराधिक गतिविधियों की सूचना के आदान-प्रदान तथा नशा तस्करी व अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु संयुक्त रणनीति पर चर्चा की गई । सीमावर्ती थानों के बीच नियमित सूचना साझा करने पर जोर देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि दोनों प्रदेशों की पुलिस परस्पर सहयोग के साथ सरहदीय आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाएँगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *