“थाना देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण” अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी जे0 आर0 जोशी द्वारा संपन्न।

टिहरी | आज अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, जे0 आर0 जोशी, द्वारा थाना देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

परिसर व व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

शस्त्र एवं आपदा उपकरणों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान थाने में उपलब्ध असलाह एवं आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर ने अधि/कर्मचारियों से उपकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा शस्त्र अभ्यास भी कराया।

अभिलेख एवं मुकदमाती माल का परीक्षण।

थाना अभिलेखों का अवलोकन करते हुए ने मुकदमाती माल, जब्त वाहन एवं अन्य वस्तुओं का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट का मिलान कर रखरखाव एवं अद्यावधिक करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन

निरीक्षण उपरान्त ने थाना देवप्रयाग में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधितों को निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं का निस्तारण

थाने में नियुक्त विवेचकों के आदेश कक्ष की समीक्षा कर ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यातायात एवं मार्ग निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का भौतिक परीक्षण भी किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी देवप्रयाग को रूट प्लान एवं आपातकालीन योजना तैयार करने के निर्देश प्रदान किए गए।

उपस्थिति

इस अवसर पर थाना प्रभारी देवप्रयाग लखपत बुटोला सहित थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *