थाना भगवान पुर ने कार्यवाही करते हुए 01 वारंटी को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन हेतु अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । थाना भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय रुड़की, हरिद्वार द्वारा जारी परिवाद सं0 1515/2024 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त जावेद पुत्र साजिद, निवासी ग्राम खेलड़ी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र-22 वर्ष को हिरासत में लिया । वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे थाना भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा खेलड़ी रोड से दबोचा गया । वारंटी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम व पता वारंटी
जावेद पुत्र साजिद, निवासी ग्राम खेलड़ी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र-22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *