रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | आगामी होने वाले पर्व के मध्यनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने, विशेषकर बैंक /ज्वेलर्स शॉप पर पर्व के दौरान अधिक भीड़भाड़ होने के कारण उन क्षेत्रों पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में आज कोतवाली लक्सर पर थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स को बुलाकर मीटिंग ली गई, पर्व के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो इसलिए सभी ज्वेलर्स को अपने अपने दुकानों सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसे नियमित रूप से चैक कर देता सेव करने, साथ ही सीसीटीवी कैमरों का फोकस भी दुकान/ रोड पर रखने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त मीटिंग में मौजूद लोगो को वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान भली भांति अवगत कराया गया |













Leave a Reply