हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर नशे के आदी युवक ने दिया था सिद्धार्थ फ़ार्म में चोरी की घटना को अंजाम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर |  वादी सिद्धार्थ वशिष्ठ पुत्र प्रदीप वशिष्ठ निवासी नील खुदाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी की फॉर्म सिद्धार्थ ट्रेडर्स पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला दलालान ज्वालापुर हरिद्वार से  02 टिन फॉर्च्यून तेल चोरी करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा का संख्या 516/2025 धारा 305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए दौराने चैकिंग अभियुक्त रईस उर्फ शोएब पुत्र उमरदराज निवासी ग्राम सराय निकट उमर मस्जिद कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को मय चोरी के सामान के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आरोपी नशे का आदी है जो पूर्व में भी चोरी के मामले में थाना पथरी थाना व कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *