रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को लक्सर क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़ा गया व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-913/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम पंकज
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज पुत्र विनोद निवासी किला प्रक्षितगढ थाना किला मेरठ उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष
बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू बरामद













Leave a Reply