रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | थाना झबरेड़ा पर भगतोवाली थाना झबरेड़ा निवासी शाहिद अली ने अपने जनरेटर का एल्टीनेटर चोरी होने व छावनी मोहल्ला थाना झबरेड़ा निवासी संजीव सैनी द्वारा अपने खेत मे लगे टयूवैल के कमरे की दीवार तोड कर वहाँ से स्टाटर और इन्वाइटर की एक बैटरी EXIDE कंपनी की चोरी करने के संबंध में दी गई शिकायत पर थाना झबरेड़ा पर क्रमशः मु0अ0स0 282-25 धारा 303(2) बी.एन.एस. व मु0अ0स0 283-25 धारा 303(ए), 331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
किसानों की समस्या से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने उपरोक्त दोनों मामलों का खुलासा करते हुए 02 आरोपित को दबोचा तथा उनके कब्जे से चोरी के माल बरामद किया।
पकड़े गए आरोपित-
1. अंकुश पुत्र महेन्द्र निवासी अलावलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार
2. आलोक पुत्र रुप सिंह निवासी उपरोक्त
बरामद-
1. जनरेटर का एल्टीनेटर
2. स्टार्टर और इन्वर्टर की बैटरी EXIDE













Leave a Reply