24 घण्टे के भीतर दबोचा बाइक चोर चोरी की बाइक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली | वादी मौहम्मद गफ्फार पुत्र यामीन निवासी निजामपुर कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा ख़ुद की बाइक चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0-628/2025 धारा-303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा अच्छी किस्म की सुरागरसी पताररसी करते हुए मुखबिर तन्त्र की मदद से 24 घंटे के भीतर ही अभियुक्त अंश तोमर पुत्र राजेन्द्र तोमर निवासी-विजय कालोनी फेस थाना कोतवाली नगर देहरादून 19 वर्ष को चोरी की मो0सा0 के साथ दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अंश तोमर पुत्र राजेन्द्र तोमर निवासी-विजय कालोनी फेस थाना कोतवाली नगर देहरादून 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण
मो0सा0 स्पेलण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर- UK17-T-8318

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *