न्यायालय द्वारा जारी NBW वारण्टो की तामील में हरिद्वार पुलिस ने महिला सहित 07 वारन्टियो को पकडा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में वारन्टो की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा अलग -अलग टीमे गठित कर वारंटियो की तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही थी । परंतु वारंटी शातिर किस्म के होने के कारण लगातार अपना ठिकाने बदल रहे थे वारण्टियो को गठित टीमो द्वारा अलग -अलग स्थानो से कुल 07 वारन्टियों को पकडा गया।

वारण्टियो के नाम पता –
1- चिराग शर्मा पुत्र करण शर्मा नि0 काली मन्दिर भीमगौडा थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
(सम्बन्धित वाद सं0-110/24 धारा 8/21 NDPS ACT),
2-संदीप उर्फ सापू पुत्र जौनी नि0 के0एन0 फिलीग स्टेशन भूपतवाला के सामने झुग्गी झोपडी मस्तराम गली भूपतवाला हरिद्वार।
(सम्बन्धित वाद सं0-1468/24 धारा 3,10 गुण्डागर्दी अधि0)
3- रामबाबू उर्फ भूरा पुत्र निवासी लालजीवाला झुग्गी झोपडी हरिद्वार।
(संबंधित वाद सं0-257/25 धारा 60 EX ACT)
4- आशीष शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम रामपुरी थाना नगर जिला मुजफ्फरनगर हाल पीपलनगरी झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला हरिद्वार।
(सम्बन्धित वाद सं0-138/25 धारा 13 जुआ अधि0),
5- विजय कुमार पुत्र दुखीराम हाल निवासी कार्यरत सिंचाई विभग नियर फायर ब्रिगेड स्टेशन मायापुर हरिद्वार।
(सम्बन्धित वाद सं0-1039/24 RN0-602/19 धारा 138 NI ACT)
6-महिला निवासी म0नं0-177 ब्रह्मपुरी हरिद्वार हाल पता गुजराती गली ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार।
(सम्बन्धित वाद सं0-268/25 धारा 138 NI ACT)
7-अर्पित पुत्र श्यामसुन्दर निवासी-वैष्णव देवी धर्मशाला अपर रोड पालिका बाजार हरिद्वार।
(वाद संख्या-1629/2023 धारा-60 आबकारी अधिनियम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *