रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । दौराने चैंकिंग आरोपी अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ सेक्टर 02 नगर निगम के अस्थाई टीन सेड के पास से पकडा गया
। आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता आरोपी
अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1-2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा













Leave a Reply