टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय/महाविद्यालय स्टाफ को नशा उन्मूलन, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
थाना बौराड़ी (नई टिहरी क्षेत्र)
राजकीय महाविद्यालय बौराड़ी में आयोजित महोत्सव के अवसर पर, प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बौराड़ी उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।
मुख्य बिंदु :
ट्रिपल राइडिंग, ज़िग-ज़ैग मोटरसाइकिल चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने की कानूनी जानकारी।
नशे के दुष्प्रभावों से बचाव तथा नशा मुक्ति का संदेश, साइबर क्राइम से बचने के उपाय एवं जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग, एवं महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई।
घनसाली
थाना घनसाली पुलिस द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमली में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया।
मुख्य बिंदु :
यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं सामाजिक-आर्थिक हानियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर बच्चों को सतर्क किया गया।
महिला अपराध एवं सुरक्षा से संबंधित जागरूकता, साथ ही 1090, 112 व 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड पुलिस नए कानूनों व एप के उपयोग का प्रचार-प्रसार किया गया।
सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 40 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा आयोजित ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना है।
















Leave a Reply