थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कीर्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । सांय 07:45 बजे थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा गश्त/संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मलेथा पर्यटन बूथ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर, संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
नाम: नितिन रावत पिता का नाम: कैलाश रावत उम्र: 22 वर्ष निवासी: ग्राम सैन्द्री, पोस्ट किलकिलेश्वर, पट्टी चौरास, थाना कोतवाली कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल ।

जनपद टिहरी पुलिस की आम- जनमानस अपील । जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि समाज में फैले नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को तत्काल उपलब्ध कराएं। आपका नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे से दूर रहें, जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *