हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी के 01आरोपी को गौमांस सहित धर दबोचा मौके से 190 किलो गौमांस / गोकशी के उपकरण बरामद उत्तराखंड गौ वंश स्काउड व झबरेडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेडा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा गौकशी व अवैध पशु तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करने के आदेशों के क्रम में थानाध्यक्ष झबरेडा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लाठरदेवा शेख गन्ने के खेत मे साजिद अपने व अन्य 6-7 साथियों के साथ गौकशी कर रहा है । इस सूचना पर टीम गठित कर थाना झबरेडा पुलिस व उत्तराखंड गौ स्कवॉड टीम तत्काल बताएं स्थान पहुंचे तो 01 व्यक्ति साजिद को 190 किलो गोमाँस व गौकशी उपकरण के मौके से पकड लिया । अन्य साथी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है मौके से बरामद गोमांस व गौकशी उपकरण को कब्जे पुलिस लेकर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

आरोपी का नाम पता
1- साजिद पुत्र अब्दुल शकूर निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष।

बरामदगी
190 किलोग्राम गोमाँस व गोकशी उपकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *