
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध चलाये जा रहे । अभियान के अनुपालन में रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अल्टो कार चालक भगत सिंह चौक के पास एक साईकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जिस पर तत्काल रानीपुर पुलिस द्वारा भगत सिंह चौक पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । एवं मौके से वाहन अल्टो कार रजि0 के चालक साकेत कुमार राठौर पुत्र स्व0 शेर सिंह राठौर निवासी अशोक विहार कालोनी जगजीतपुर नियर शिवडेल स्कूल के पास कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार को नशे में वाहन चलाते हुये पाया गया । जिनका पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कर चालक के विरुद्ध धारा 185 एम0वी0 एक्ट में कार्रवाई की गई व वाहन को सीज किया गया ।
नाम पता आरोपी
1. साकेत कुमार राठौर पुत्र स्व0 शेर सिंह राठौर निवासी अशोक विहार कालोनी जगजीतपुर नियर शिवडेल स्कूल के पास कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
कार्यवाही-
01 वाहन अल्टो कार













Leave a Reply