टिहरी | सृष्टि के प्रथम वास्तुकार और महान शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर आज आयुष अग्रवाल द्वारा टिहरी जनपद की पुलिस लाईन चंबा के शस्त्रागार में श्रद्धा के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई | इस अवसर पर एसएसपी टिहरी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है, और काम में सफलता मिलती है । SSP ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का संदेश यही है कि मेहनत, कौशल और सृजनशीलता से ही जीवन सुंदर और सफल बनता है । उन्होंने आगे कहा कि यह दिन हम सभी को परिश्रम, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की प्रगति में श्रम एवं कौशल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इसी भावना को विश्वकर्मा जयंती हमें स्मरण कराती है । SSP टिहरी द्वारा समस्त देशवासियों एवं जिलेवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की गई । इस दौरान जे0 आर0 जोशी, Addl, SP जनपद टिहरी गढ़वाल, महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा, ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी
अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चंबा एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे ।
सृष्टि के प्रथम वास्तुकार और महान शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर आज आयुष अग्रवाल द्वारा टिहरी जनपद की पुलिस लाईन चंबा के शस्त्रागार में श्रद्धा के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई |
















Leave a Reply