परिवार से बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलती एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दयनीय स्थिति से रेस्क्यू किए गए तीन बच्चों को उनके घरवालों से मिलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | दिन अपनों से बिछड़ने की पीड़ा सह रहे तीन बालकों और उनके परिजनों के जीवन में खोई खुशियों को वापिस लेकर आया जब पूर्व में रेस्क्यू बालकों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर आवश्यक विधिक कार्यवाही/काउंसलिंग उपरांत उनके परिजनों के सपुर्द किया गया ।

1.अजय पुत्र मनोज उम्र 15 वर्ष निवासी जनकपुर थाना देहात कोतवाली हरदोई उत्तर प्रदेश जोकि 20 दिवस पूर्व घर से बिना बताए काम की तलाश में रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गया था और अत्यंत दयनीय अवस्था में भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था। उक्त बालक को उसकी माता सुनीता पत्नी मनोज के सपुर्द किया गया।

2.कार्तिक पुत्र कुंजबिहारी उम्र 15वर्ष निवासी गोकुल पुर उत्तरपूर्वी दिल्ली जो कि नवम्बर 2024 से घर से लापता था और जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय थाने गोकुलपुर में दर्ज करवाई गई है को अत्यंत दयनीय अवस्था में हर की पौड़ी क्षेत्र से रेस्क्यू कर तत्काल परिजनों को सूचित कर बालक को उसके बड़े भाई कर्ण पुत्र कुंजबिहारी के सपुर्द किया गया।

3.आजाद पुत्र अनिल आयु 15 वर्ष निवासी तहापुर सीतापुर उत्तर प्रदेश जो कि लगभग दो महा पूर्व घर से बिना बताए हरिद्वार आ गया था जिसे लावारिस अवस्था में मोती बाजार हरिद्वार से रेस्क्यू कर किया गया था के परिजनों को सूचित कर उसके बड़े भाई सोमनाथ पुत्र अनिल के सपुर्द किया गया।

बच्चे वापस मिलने से खुश परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का हार्दिक आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *