आमजनमानस की शिकायतो के निराकरण हेतु कोतवाली नगर पुलिस ने किया “थाना दिवस” का आयोजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना/चौकियो में आने वाले आम जनमानस की शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये आम जनमानस की समस्याओ की सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रत्येक माह में 01 बार “थाना दिवस” आयोजित करने के आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर में थाना दिवस का आयोजन किया गया । कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक जनता के व्यक्तियो को उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया था । कोतवाली नगर हरिद्वार पर आयोजित थाना दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने कोतवाली में उपस्थित आम जनता की कुल 34 जन शिकायतों/समस्याओ को सुनकर उनका मौके पर ही जाँच अधिकारी को बुलाकर निस्तारण किया गया । उक्त थाना दिवस के अवसर पर सभी चौकी प्रभारी/ महिला हैल्प डेस्क प्रभारी एंव समस्त उ0नि0गण /अपरउ0नि0गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *