टिहरी |
जनपद टिहरी क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। विशेष रूप से मुनिकीरेती ढालवाला तपोवन एवं शिवपुरी, देवप्रयाग, कीर्तिनगर, तथा चंबा क्षेत्र में यातायात एवं सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वर्तमान स्थिति के अनुसार—
राष्ट्रीय राजमार्ग-(NH-34) पर नागणी के पास आमसेरा थाना चंबा एवं फकोट से लगभग 250 मीटर आगे भिनू (थाना नरेंद्रनगर) के पास मार्ग अवरुद्ध है। जिस कारण आमजन एवं पर्यटकों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लेकिन आपदा से निपटने के लिए टिहरी पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है । कुमाल्डा पुलिस चौकी क्षेत्र एवं चंबा-मसूरी मार्ग भी आपदा से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं । ऐसी परिस्थितियों में टिहरी पुलिस के अधिकारी एवं जवान लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मार्ग खोलने, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने तथा आवश्यक सहायता पहुँचाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है । स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय स्थापित कर टिहरी पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है कि प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके और मार्गों को शीघ्र सुचारू किया जा सके।
जनपद टिहरी पुलिस जनता से अपील करती है कि—
आपदा प्रभावित क्षेत्रों से यथासंभव दूर रहें ।
अनावश्यक यात्रा से बचें तथा पुलिस/प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें । किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत पुलिस/आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष या पुलिस कंट्रोल रूम से निम्न नंबरों से संपर्क करें ।
जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल-
☎01376-234793,
☎01376-233433,
📱9456533332,
📱8126268098,
📱7465809009,
📱7983340807.
☎ पुलिस कंट्रोल रूम*
☎ 9411112975
☎ 013-527-16233
टिहरी पुलिस जनसुरक्षा एवं जनहित को सर्वोपरि मानते हुए कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर तत्पर है।
















Leave a Reply