रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । मुखवीर खास की सूचना पर आरोपी 1-बॉबी पुत्र सुभाष निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 2-कार्तिक पुत्र सुरेश निवासी इंदिरा बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी/अंग्रेजी शराब साथ पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये।
नाम व पता आरोपी
1-बॉबी पुत्र सुभाष निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
मु0अ0स0-507/2025
धारा 60 आवकारी अधिनियम
बरामदगी का विवरण
52 पव्वे अंग्रेजी शराब 8PM मार्का
2-कार्तिक पुत्र सुरेश निवासी इंदिरा बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का













Leave a Reply