छापेमारी कर 02 शराब तस्कर दबोचे कुल 30 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व उपकरण बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर |  नशा सामग्री के निर्माण एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने एवं इन कारनामों में संलिप्त तत्वों को कानून के दायरे में लाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना खानपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गठित की गई पुलिस टीमों ने चौकी गोवर्धनपुर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर व ग्राम लालचंदवाला से अलग-अलग 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकालते हुए पकड़ा। कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए मौके से मिले 2000 लीटर से से अधिक लाहन को नष्ट किया गया। संबंधित के खिलाफ थाना खानपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 226/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम
2.मु0अ0सं0 227/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम

विवरण आरोपित-
1-सोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम पुरणपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
2 बाबू पुत्र नेकीराम निवासी लालचंदवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी-
1- कच्ची शराब- 30 लीटर
2- गैस भट्टी व शराब बनाने के उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *