रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | थाना बुग्गावाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शहीदवालाग्रन्ट निवासी एक 06 वर्षीय बालक शौर्य पुत्र विकास अपने पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर घर से कहीं चला गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और परिजनों से जानकारी लेकर बच्चे की तलाश हेतु सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया । लगातार प्रयासों के बाद रात्रि लगभग 23:00 बजे उक्त बालक ग्राम के ही एक मकान की छत पर लकड़ियों के नीचे छिपा हुआ मिला। बालक को सकुशल बरामद कर काउंसिलिंग के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपने लाड़ले को सुरक्षित पाकर माता-पिता की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। बालक के परिजनों ने बुग्गावाला पुलिस की त्वरित व मानवीय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की।













Leave a Reply