एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व एडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान ने गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस की पहल लगातार जारी |

हरिद्वार | कोहरे व अंधेरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आज एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व SDM लक्सर गोपाल सिंह चौहान द्वारा स्वयं सड़क पर उतर कर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए । पुलिस, प्रशाशन व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चला कर देहात क्षेत्रांतर्गत शिव चौक, बालावाली तिराहा, बसेड़ी तिराहा व सुल्तानपुर आदि जगहों पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर टेप लगाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *